बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा

Jun 29, 2025 - 07:30
 0  0
बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा
भास्कर न्यूज | जालोर श्रीचार थूई जैन संघ के तत्वावधान में चातुर्मास के लिए मुनिराज सुमतिचंद्र सागर महाराज, मुनिराज शीतलचंद्र सागर महाराज और साध्वी वृंद 8 का नगर प्रवेश समारोह हुआ। श्री ऋषभदेव जैन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संतों ने खिरनी बाव स्थित चार थूई धर्मशाला में प्रवेश किया। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर मुनिराज ने चातुर्मास के महत्व पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि यह आत्मशुद्धि और तपस्या का समय है। चातुर्मास संयोजक कैलाश मोहनोत ने लोगों से अधिकाधिक तप करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में चातुर्मास के मुख्य लाभार्थी देवेन्द्रराज मेहता परिवार और अन्य सहयोगकर्ताओं का संघ अध्यक्ष दिनेश सोनेगरा व कार्यकारिणी ने सम्मान किया। संघ के सचिव देवेन्द्रराज मेहता, रमेश बोहरा, अरविंद चौधरी, कालूराज मेहता, दिनेश चौधरी, रूपेश जैन, अनीश मेहता, सुरेश बागरेचा, धीरज मेहता समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। महिला मंडल की सुशीला मेहता, निशा पारख, प्रफुल्ला बोहरा, सुशीला बोहरा, सीमा जैन, दीक्षा कोठारी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। बाड़मेर, बालोतरा, पाली, नवसारी समेत कई शहरों से गुरुभक्त पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0