खरगे की डेडलाइन पूरी:कांग्रेस ने 2 माह में बनाया रिकॉर्ड, पहली बार बनाए जा रहे 10.51 लाख पदाधिकारी
राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव में मात्र 1.70 लाख वोट कम पाने से बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई थी और कांग्रेस को सत्ता मिल गई थी। कांग्रेस ने एक-एक वोट को कवर करने के लिए हर बूथ तक पदाधिकारियों की फौज का नया कीर्तिमान रचा है। कांग्रेस ने 10 लाख की संख्या में तो पदाधिकारी ही बना डाले। प्रदेश में पहली बार कांग्रेस के 10.51 लाख पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं। पार्टी में स्टेट, जिला, मंडल, ब्लाक से लेकर बूथ तक पदों की बरसात की जा रही हैं। 75 साल में किसी कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यकाल में संगठन में इतने पद नहीं बांटे गए। करीब 5.72 लाख तो बूथ पदाधिकारी ही बनाए जा रहे हैं। 28 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रदेश नेतृत्व ने चीफ गोविंदसिंह डोटासरा की अगुवाई में सारे पद भरने की 28 जून तक की डेडलाइन दी थी। 2 माह के समय में कांग्रेस ने कमेटियां गठन करने का भी नया रिकार्ड बनाया है। नगर इकाई और मंडलों में इतनी संख्या में पद पहली बार दिए गए हैं। अभी करीब 8.43 लाख पदाधिकारी बनाए जा चुके हैं। नए बनाए गए जलों की जिला कार्यकारिणी का ऐलान दिल्ली से होते ही उन जिलों में भी बूथ स्तर तक की इकाइयां भी गठित कर दी जाएगी। इस तरह कुल 10.5 लाख पार पदाधिकारी हो जाएंगे। मंडल और नगर कार्यकारिणी में पहले नहीं थे इतने पद प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में नगर अध्यक्ष और उनकी इकाई के पद पहली बार दिए जा रहे हैं। पहले मंडल भी नहीं होते थे। मंडलों में भी 31-31 पदाधिकारियों की टीम पहली बार बनाई जा रही है। इसी तरह नगरों की कार्यकारिणी भी 31-31 की बनाई जा रही है। इस तरह बड़ी फौज तैयार हो रही है। 2018 : 1.70 लाख वोट से सत्ता गई
2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 39.30 प्रतिशत वोट और बीजेपी को 38.77 प्रतिशत वोट मिले थे। 200 सीटों पर कुल वोटों का अंतर मात्र 1.70 लाख वोट था। यानी 0.53 प्रतिशत वोट कम मिलने से बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई थी। जल्द 10.51 लाख पदाधिकारियों की टीम बना देंगे। हमने जो टाइम दिया था, उस तक 8.41 लाख पदाधिकारी बना दिए हैं। अब शेष नए आठ जिलों की दिल्ली से टीम तय होते ही बाकी इकाई बना देंगे।
-स्वर्णिम चतुर्वेदी, महासचिव कांग्रेस 21 नगर अध्यक्ष और 9 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस की तरफ से 21 नगर कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। 9 ब्लाक कमेटी बनाई: कांग्रेस ने बाड़ी, सेपऊ, खेतड़ी (1), खेतड़ी (2), रियां, छबड़ा, डांगियावास, शिवगंज और सिवाणा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0