हनुमानगढ़ में भाजपा की नई टीम का ऐलान:जिलाध्यक्ष ने 7 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री समेत 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की

हनुमानगढ़ में भाजपा की नई टीम का ऐलान:जिलाध्यक्ष ने 7 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री समेत 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की
भारतीय जनता पार्टी के हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर गठित इस कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें पुष्पा नाहटा, छोटू सिंह सेवग, उत्तम सिंह राठौड़, ओम सोनी, अनिल महला, अनूप सिंह शेखावत और सरोज नायक शामिल हैं। तीन महामंत्री पद पर प्रदीप ऐरी, चरणदास गर्ग और नंदलाल वर्मा को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी में आठ मंत्री भी बनाए गए हैं। इनमें सोना देवी, मुरलीधर सोनी, तेजेंद्र सिंह बराड़, कुलवंत सिंह चहल, सुशील जोशी, शिमला मेहंदीरत्ता, प्रियंका सहारण और कृष्णा गोदारा शामिल हैं। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में सुरेंद्र तिवाड़ी को कार्यालय मंत्री और कृष्ण तायल को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। दलीप बेनीवाल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जुगल किशोर गौड़, जगदीश गर्ग, आशीष पारीक और सुभाष सहारण को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। पारस मिड्ढा को आईटी संयोजक, पूनम हिसारिया को आईटी सह संयोजक और प्रवीण कटारिया को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष डेलू ने बताया कि इस कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई है। साथ ही हर वर्ग से ऐसे कार्यकर्ताओं को चुना गया है, जो पार्टी के प्रति समर्पित हैं।