मोबिलाइजेशन पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक 2 चरणों में

Jun 29, 2025 - 07:30
 0  0
मोबिलाइजेशन पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक 2 चरणों में
जालोर | चिकित्सा विभाग ने शुक्रवार से योग्य दंपतियों में सीमित परिवार और बच्चों में अंतराल रखने के लिए जनजागृति अभियान शुरू किया। इसे मोबिलाइजेशन पखवाड़ा-योग्य दंपति संपर्क पखवाड़ा नाम दिया गया है, जो 10 जुलाई तक चलेगा। सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 2 चरणों में मनाया जाएगा। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा। दूसरा चरण जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई तक चलेगा। पहले चरण में आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के योग्य दंपतियों से संपर्क करेंगी। उन्हें विवाह की सही उम्र, विवाह के बाद कम से कम दो साल बाद पहला बच्चा होने की सलाह दी जाएगी। पहले और दूसरे बच्चे के बीच उचित अंतराल रखने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रसवोत्तर और गर्भपात के बाद परिवार कल्याण सेवाओं की जानकारी दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0