नूंह में इंटरनेट सेवा बहाल:शांतिपूर्ण ढंग से निकली ब्रजमंडल यात्रा; मजार तोड़कर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम

Jul 15, 2025 - 00:13
 0  0
नूंह में इंटरनेट सेवा बहाल:शांतिपूर्ण ढंग से निकली ब्रजमंडल यात्रा; मजार तोड़कर माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम
हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को लेकर बंद की गई इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। 2 साल पहले जुलाई 2023 में हुई हिंसा से सबक लेते हुए सरकार ने कल रविवार रात को ही 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया था। साथ ही बल्क SMS पर भी पाबंदी रही। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 80 किलोमीटर लंबी इस यात्रा की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे नल्हड़ेश्वर (नल्हड़) मंदिर में जलाभिषेक से शुरू हुई। इसके बाद फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए शाम 6 बजे शिंगार गांव के श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां जलाभिषेक के बाद यात्रा का समापन हो गया। इसके अलावा नूंह के सारे प्राइवेट और सरकारी स्कूल भी बंद रहे। यात्रा के रूट पर आने वाली मीट की दुकानें और फैक्ट्रियों से लेकर बाजार भी बंद रहे। हालांकि शरारती तत्वों ने यात्रा से पहले माहौल बिगाड़ने की साजिश की। उन्होंने रविवार-सोमवार की आधी रात तावड़ू में मजार में तोड़फोड़ की। जिसका पता चलते ही वहां पुलिस तैनात कर माहौल को कंट्रोल में रखा गया। यात्रा के दौरान कोई शरारत न कर सके, इसके लिए नल्हड़ मंदिर से सटी अरावली की पहाड़ियों पर भी पुलिस की तैनाती कर ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखी गई। दो साल पहले भड़काऊ वीडियो जारी कर हिंसा फैलाने वाले बिट्‌टू बजरंगी को प्रशासन ने नूंह नहीं आने दिया। प्रशासन ने पहले उसके आने पर रोक लगाई, फिर सोमवार सुबह उसे हाउस अरेस्ट कर लिया। बता दें कि नूंह में साल 2023 की ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हिंसा हो गई थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी। इसके अगले साल यानी जुलाई 2024 में कड़ी सुरक्षा में सामान्य तरीके से यात्रा निकाली गई थी। ब्रजमंडल यात्रा से जुड़ी 3 तस्वीरें... यात्रा से जुड़े पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0