विप्र फाउंडेशन महिला कार्यकारिणी ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प:सावन में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य, सभी सदस्यों को मिला नियुक्ति पत्र

विप्र फाउंडेशन महिला कार्यकारिणी ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प:सावन में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य, सभी सदस्यों को मिला नियुक्ति पत्र
झालावाड़ में विप्र फाउंडेशन की महिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री विकास भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या शर्मा और महिला जिलाध्यक्ष बरखा शर्मा की उपस्थिति में नगर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रजनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा और संतोष शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ सलाहकार ज्योति मैडम लौटी स्कूल की उपस्थिति में सभी सदस्यों ने समाज सेवा का संकल्प लिया। विप्र फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष ने पौधारोपण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सावन माह में कार्यकारिणी के सभी सदस्य अपने आस-पास के क्षेत्रों में पौधे लगाएंगे। शहर में कुल 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में ज्योति मैडम, कृतिका आत्रे और संध्या शर्मा ने अपने विचार रखे। डॉ. अनुश्री शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में ममता नागर, मंजू पांडे, अनीता शर्मा, रियांका भारद्वाज, ज्योति शर्मा, वंदना भार्गव, शरद तिवारी, रजनी मिश्रा, विजय शर्मा, मोनिका भारद्वाज, पूजा भार्गव, नम्रता गौड, सपना शर्मा, हेमलता शर्मा, आशा, अभिलाषा, ममता सुमन और रजनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।