मुस्लिम समुदाय 7 जून को मनाएगा बकरीद

मुस्लिम समुदाय 7 जून को मनाएगा बकरीद
भास्कर संवाददाता| डूंगरपुर शहर में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व 7 जून को मनाया जाएगा। चांद दिखाई देने के बाद यह तय हुआ। पंच मोडासियान घाटी के सेक्रेट्री हाजी मोहम्मद अनीस ने बताया कि पर्व मनाने की घोषणा शहर काजी जनाब मोहम्मद अतहर जमाली ने की। वे मदीना मस्जिद घाटी के पेश इमाम हैं। ईद का जुलूस शनिवार सुबह 7.30 बजे मदीना मस्जिद घाटी से हाजीपुरा, फौज का बड़ला, माणक चौक, कानेरा पोल, पुराना अस्पताल, तहसील चौराहा होते हुए नवाडेरा स्थित ईदगाह मस्जिद पहुंचेगा। यहां सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।