4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:केरल की नीलांबुर सीट पर सबसे ज्यादा 70% वोटिंग, गुजरात की दोनों सीटों पर 54% मतदान हुआ

4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव:केरल की नीलांबुर सीट पर सबसे ज्यादा 70% वोटिंग, गुजरात की दोनों सीटों पर 54% मतदान हुआ
देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को वोटिंग हुई। इनमें गुजरात की 2, पंजाब-केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है। सुबह 7 बात से शाम 6 बजे तक वोटिंग चली। सबसे ज्यादा 70.76% वोटिंग केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर हुई। दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर 69.85% मतदान हुआ। गुजरात की दो सीटों विसावदर पर 54.61% और कडी पर 54.49% ही वोट डाले गए। पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर सबसे कम 49.07% वोटिंग हुई। उपचुनाव का रिजल्ट 23 जून को आएगा। गुजरात में पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट साथ मिलकर चुनाव लड़ा। केरल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में थी। नीलांबुर में LDF-UDF कार्यकर्ताओं में झड़प केरल के नीलांबुर में चुंगथारा पंचायत के कुरुम्बलमकोड सरकारी यूपी स्कूल में स्थापित बूथ 127, 128 और 129 पर LDF-UDF कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। UDF ने आरोप लगाया कि कुरुम्बलमकोड निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से आए LDF कार्यकर्ता मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे। UDF कार्यकर्ताओं की शिकायत पर LDF के 2 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से आए CPIM कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। EC ने 100% वेबकास्टिंग कराई उपचुनाव के दौरान इलेक्शन कमीशन (EC) ने कई चीजें पहली बार कराई हैं। इनमें वोट डालने से पहले मोबाइल जमा करना, एडवांस VTR शेयरिंग प्रोसेस, सभी वोटिंग सेंटर्स की 100% वेबकास्टिंग शामिल है। उपचुनाव में वोटिंग की तस्वीरें... विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वजह 1. गुजरात: 2 सीटें 2. पंजाब: एक सीट 3. पश्चिम बंगाल: एक सीट 4. केरल: एक सीट राज्यों में वर्तमान सरकार की स्थिति गुजरात: यहां भाजपा की सरकार है। भूपेंद्र पटेल CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 182 हैं। भाजपा के पास 161 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 12 और AAP के पास चार हैं। जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी और दो निर्दलीय के पास है। पश्चिम बंगाल: राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। ममता बनर्जी CM हैं। कुल विधानसभा की 294 सीटें हैं। TMC के पास 215 विधायक हैं। भाजपा के पास 77 सीटें हैं। कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं है। पंजाब: यहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। भगवंत मान CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 117 हैं। AAP के पास 91 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 18 सीट, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पास 3 सीट, BSP के पास 1 और BJP के पास 2 सीटे हैं। एक विधायक निर्दलीय है। केरल: यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फंट (LDF) की सरकार है। पिनाराई विजयन CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 140 हैं। LDF के पास 98 सीटें हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के पास 41 सीटें हैं। ------------------------------------------------ चुनाव आयोग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... अब 15 दिन में वोटर आईडी कार्ड देगा चुनाव आयोग: नई प्रॉसेस रजिस्ट्रेशन और कार्ड करेक्शन पर भी लागू; पहले 30 दिन से ज्यादा लगते थे अब वोटर लिस्ट में किसी भी अपडेट के 15 दिनों के अंदर लोगों को उनके वोटर आईडी कार्ड दे दिए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा है कि उसने वोटर आईडी कार्ड देने के लिए नई प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें नए रजिस्ट्रेशन या मौजूदा वोटर की जानकारी में बदलाव शामिल हैं। इसके अलावा वोटर्स को SMS भी मिलेंगे, जिससे उन्हें उनके कार्ड का अपडेट मिलता रहेगा। पूरी खबर पढ़ें...