घाना में मोदी- यहां मौत पर जश्न मनाने का रिवाज:मछली-केकड़े जैसे डिजाइनर ताबूत में दफनाते हैं; अनोखी परंपरा के 15 PHOTOS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पश्चिम अफ्रीका के देश घाना के लिए रवाना हो गए हैं। घाना की उनकी यह पहली यात्रा है। भारत से करीब 8 हजार किलोमीटर दूर घाना में 'गा' समुदायों के बीच लोगों की मौत पर जश्न मनाने की परंपरा है। यहां अंतिम संस्कार के लिए डिजाइनर ताबूत बनाए जाते हैं। घाना में अनोखे ताबूत बनाने की परंपरा गा समुदाय में शुरू हुई। कारीगर सेथ काने कोई ने इसे लोकप्रिय बनाया। सेथ काने कोई ने गा समुदाय के राजा के लिए एक भव्य पालकी बनाया था। उनकी मौत के बाद उन्हें वैसी ही पालकी में दफनाया गया। यहीं से मौत के बाद फैंसी ताबूतों बनाने की परंपरा शुरू हुई। इन ताबूतों को ‘फैंटेसी कॉफिन्स’ कहा जाता है, और ये मृतक व्यक्ति के पेशे, शौक या जीवन से जुड़ी चीजों के आकार में बनाए जाते हैं। 15 तस्वीरें के जरिए घाना की ताबूत परंपरा के बारे में जानिए... ............................................ ये खबर भी पढ़ें... PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान दिया गया:दोनों देशों में 4 समझौते हुए; मोदी बोले- भारत-घाना मिलकर आतंकवाद के खिलाफ काम करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को घाना का सर्वोच्च सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दोनों देशों ने 4 अलग-अलग समझौते (MoU) साइन किए। पूरी खबर पढ़ें...