परिवार बोला- अधिकारियों के चक्कर काट कर हुए परेशान:पड़ोस के प्लॉट में JCB चलने से मकान में दरार आई, पानी घुसने लगा; टावर लगा रहे

परिवार बोला- अधिकारियों के चक्कर काट कर हुए परेशान:पड़ोस के प्लॉट में JCB चलने से मकान में दरार आई, पानी घुसने लगा; टावर लगा रहे
भरतपुर के विजय नगर कॉलोनी का रहने वाला परिवार डर के साये में जीने को मजबूर है। जिस मकान में परिवार रहता है। उसके बगल में एक प्लॉट है। प्लॉट में टावर लगाने का काम चल रहा था। जेसीबी चलने के कारण मकान में दरारें आ गई। मकान मालिक अधिकारियों के चक्कर काट-काट कर परेशान है लेकिन, अधिकारी सुनने के लिए तैयार ही नहीं हैं। पड़ोस के प्लाट में चल रहा टावर लगाने का काम सुलेखा निवासी विजय नगर कॉलोनी ने बताया कि हमारे घर के बगल में ओमप्रकाश निवासी विजय नगर कॉलोनी के एक खाली प्लॉट पड़ा था। करीब 1 महीने पहले उसने अपने प्लॉट में मोबाइल टावर लगवाने के काम शुरू किया। टावर लगाने के लिए प्लॉट में बुल्डोजर की मदद से गड्ढा खोदा गया। बुल्डोजर की धमक के कारण सुलेखा के मकान की दीवार में दरारें आ गईं। कॉलोनी के लोगों ने टावर लगने का विरोध किया। जिसके बाद टावर लगाने का काम रोक दिया गया लेकिन, प्लॉट में 10 फुट गहरा ऐसे ही छिड़ दिया गया। पानी नींव में जा रहा सुलेखा ने बताया कि बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया। अब ओमप्रकाश के प्लॉट से बारिश का पानी सुलेखा के घर की नींव में जा रहा है। ऊपर से मकान में पहले से दरार आई हुई। अब ऐसे सुलेखा के मकान में उसका परिवार और उसके देवर मनोज का परिवार रहता है। ऐसे में अब मकान में रहने वाले लोगों को डर बना हुआ है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान कभी भी गिर सकता है। चक्कर काट कर परेशान हुआ परिवार सुलेखा ने बताया कि इसकी शिकायत तत्कालीन कलेक्टर अमित यादव, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई, SDM राजीव शर्मा से की गई। उसके बाद भी प्रशासन के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सुलेखा का परिवार अधिकारियों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुका है। सुलेखा का कहना है कि उस मकान में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्लॉट से पानी निकाला जाए।