विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले भागे:पेट में दर्द होने पर हॉस्पिटल जाते तोड़ा दम, पीहर पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले भागे:पेट में दर्द होने पर हॉस्पिटल जाते तोड़ा दम, पीहर पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप
अलवर में विवाहिता की मौत पर पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता को पेट दर्द की शिकायत पर ससुराल वाले हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वाले विवाहिता को हॉस्पिटल छोड़कर भाग गए। पीहर पक्ष के लोगों ने हत्या की रिपोर्ट दी है। विवाहिता के परिजन इरफान ने बताया- शादी के बाद से ही महिला को प्रताड़ित किया जाता रहा था। वसीम और उसके परिवार के लोग बाइक व नगद रुपयों की मांग करते रहे हैं। उन्हें पूरा शक है कि हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने परिजनों से रिपोर्ट ली है। अब जांच कर आगे कार्यवाही की जाएगी।