एबीवीपी के प्रांत अभ्यास वर्ग में नई नियुक्तियां:भरत गौतम फिर बने जिला प्रमुख, रवि मेघवाल जिला संयोजक बने

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) चित्तौड़ प्रांत का अभ्यास वर्ग ब्यावर के विजयनगर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रांत भर से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। झालावाड़ जिले से भरत गौतम को दोबारा जिला प्रमुख नियुक्त किया गया। अंकित देव गुर्जर को प्रदेश एसएफडी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। रवि मेघवाल को जिला संयोजक बनाया गया। संगठन ने भाग संयोजक के रूप में रामेश्वर सिंह चौहान, गरिमा मेहता और रवि साहू को नियुक्त किया। एबीवीपी छात्रों का प्रमुख संगठन है। यह कॉलेज और स्कूल स्तर पर छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं को हल करने के लिए काम करता है। इसी उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।