सात बच्चों की मां घर के अंदर फंदे से लटकी मिली, पीहर पक्ष ने जताया संदेह

सात बच्चों की मां घर के अंदर फंदे से लटकी मिली, पीहर पक्ष ने जताया संदेह
डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के भाटपुर गांव में रविवार रात एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। महिला के कपड़े खून से सने थे। महिला की पहचान रमिला पत्नी रमेश कटारा के रूप में हुई। घटना के समय पति और सातों बच्चे घर के बाहर सो रहे थे। सदर थाना एएसआई राजकुमार ने बताया कि रात खाना खाने के बाद रमिला नए घर में सोने चली गई। पति रमेश पास ही पुराने घर के आंगन में सोया था। बच्चे भी नए घर के बाहर सोए थे। रात करीब 3 बजे रमेश की नींद खुली। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन रमिला ने कोई जवाब नहीं दिया। अंदर जाकर देखा तो रमिला फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस पहुंची। रमिला के पीहर पक्ष के लोग भी डेडको का बेला गांव से पहुंचे। उन्होंने रमिला के कपड़ों पर खून के निशान देख मौत पर शक जताया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर डूंगरपुर श्रीहरिदेव जोशी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।