सवाईमाधोपुर में दो दिन बाद मानसून की दस्तक:प्री मानसून की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अल‌सुबह से फुहारों का दौर जारी

सवाईमाधोपुर में दो दिन बाद मानसून की दस्तक:प्री मानसून की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अल‌सुबह से फुहारों का दौर जारी
सवाई माधोपुर में बुधवार अल सुबह से ही फुहारों का सिलसिला शुरू हो गया।‌ जिससे यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है। सवाई माधोपुर में प्री मानसून के दस्तक देने से यहां बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं आसमान में बादल छाए रहने लोगों को‌ धूप से राहत मिली है। यहां धूप नहीं होने और बारिश के चलते ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। यहां पिछले 24 घंटे में 1 से 3 इंच बारिश‌ हुई है। 20 जून के बाद मानसून की दस्तक मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर के लिए 20 जून तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद यहां‌ मानसून के दस्तक देगा। यहां 21 जून के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे पहले यहां मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। बारिश से रणथम्भौर में छाएगी रौनक बारिश‌ होने के रणथम्भौर के नाले और झरने फिर से उफान पर होंगे। इसी के साथ ही यहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। जिससे रणथम्भौर स्थित पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ भी जुटेगी। इस‌ दौरान यहां सीतामाता,‌ अमरेश्वर, झोझेश्वर सहित सभी झरनों पर अच्छी भी जुटेगी।