भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक ने 3 महिलाओं के कुचला, एक की मौत, दो घायल

भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक ने 3 महिलाओं के कुचला, एक की मौत, दो घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले के चांदवाड़ में ट्रक ने सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... सुप्रीम कोर्ट ने भारत-चीन बॉर्डर के पास जमीन अधिग्रहण से जुड़ी याचिका सुनवाई की, मुआवजा बढ़ाने के आदेश पर रोक लगाई सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास डिफेंस प्रोजेक्ट के लिए 537 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए दिए गए मुआवजे को बढ़ाने वाले आदेश पर रोक लगा दी। जस्टिस के वी विश्वनाथन और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के मार्च 2025 के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र और अन्य की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। केंद्र ने कहा- लाभार्थियों को मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है। जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया गया है, लेकिन बाद में एक व्यक्ति ने पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर मामला दायर किया। पहले सभी लाभार्थियों के लिए लगभग 70 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया था, लेकिन अक्टूबर 2024 में दायर याचिका पर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट ने इसे बढ़ाकर 410 करोड़ रुपए से ज्यादा कर दिया था। भाजपा ने रिजिजू को महाराष्ट्र का संगठनात्मक चुनाव अधिकारी बनाया, रविशंकर को बंगाल और हर्ष मल्होत्रा को उत्तराखंड की जिम्मेदारी भाजपा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक चुनावों के लिए राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण ने बताया कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को महाराष्ट्र का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा उत्तराखंड के चुनाव अधिकारी होंगे। गुजरात HC ने रेप मामले में आसाराम की अस्थायी जमानत 7 जुलाई तक बढ़ाई गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार (27 जून) को आसाराम बापू की अस्थायी जमानत 7 जुलाई तक बढ़ा दी। आसाराम बापू को गांधीनगर की सेशंस कोर्ट ने 2013 के बलात्कार मामले में दोषी ठहराया था और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उनकी अस्थायी जमानत 30 जून को समाप्त होने वाली थी। गुजरात HC ने रेप मामले में आसाराम बापू की अस्थायी जमानत 7 जुलाई तक बढ़ाई ​​​​बिहार के पटना में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे एक रजिस्ट्री ऑफिस में फायरिंग होने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर हैं। सिटी एसपी (सेंट्रल) दीक्षा के मुताबिक, कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड की बंदूक से गोली चलने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जारी है। दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में आग लगी; 22 दमकल गाड़ियां बुझाने में लगी दिल्ली के बवाना की एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग को फैलने से रोक लिया गया है। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने का काम अभी भी जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार, इनमें एक महिला भी मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक महिला कैडर को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के हाओबाम मारक इलाके से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले दो शख्स को भी अरेस्ट किया गया था। एअर इंडिया का प्लेन कोलकाता लौटा; एक पैसेंजर की मेडिकल इमरजेंसी के चलते उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लैंडिंग वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली सेक्टर पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक प्लेन गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेडिकल इमरजेंसी के कारण कोलकाता लौट आया। 162 यात्रियों और चालक दल के साथ वैंकूवर से उड़ान भरने वाला एआई 186 विमान अपने रूटीन टेक्निकल स्टॉपेज के लिए कोलकाता में उतरा था और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट तक हवा में रहने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा और एहतियातन उतरना पड़ा, क्योंकि एक यात्री बीमार हो गया। बीमार यात्री को विमान से उतारने के बाद विमान रात 8.30 बजे फिर से कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। 173 और भारतीय ईरान से लौटे, अब तक 4415 नागरिकों को सुरक्षित निकाला अर्मेनिया के येरेवन से एक विशेष इवैक्यूएशन प्लेन गुरुवार रात 10.30 बजे दिल्ली पहुंचा। इसमें ईरान से 173 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 3 भारतीय वायुसेना के विमानों समेत 19 विशेष इवैक्यूएशन प्लेन के जरिए कुल 4415 भारतीय नागरिकों (ईरान से 3597 और इजरायल से 818) को निकाला जा चुका है। इनमें 14 OCI कार्ड होल्डर, 9 नेपाली, 4 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय की ईरानी पत्नी भारत लाई गई।