बारां में नगर निकाय उपचुनाव में शांतिपूर्ण रहा माहौल:वार्ड 13 में 53.96% और वार्ड 6 में 50.09% मतदान, मतदाताओं दिखा उत्साह

बारां में नगर निकाय उपचुनाव में शांतिपूर्ण रहा माहौल:वार्ड 13 में 53.96% और वार्ड 6 में 50.09% मतदान, मतदाताओं दिखा उत्साह
बारां जिले में नगर निकाय उपचुनाव के लिए दो सीटों पर मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई। बारां नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में वार्ड पार्षद पद के लिए 2 बूथ बनाए गए। इस वार्ड में कुल 1364 पंजीकृत मतदाताओं में से 736 ने वोट डाला। छीपाबड़ौद पंचायत समिति के वार्ड नंबर 6 के सदस्य पद के लिए 8 पोलिंग बूथ बनाए गए। यहां 6412 पंजीकृत मतदाताओं में से 3212 ने मतदान किया। जिला निर्वाचन विभाग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए छाया और पानी की व्यवस्था की गई। सुबह के समय मतदाताओं में उत्साह देखा गया। महिलाएं और बुजुर्ग मतदान केंद्रों पर पहुंचे। दोपहर में तेज धूप के कारण मतदान की गति धीमी हो गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों स्थानों पर चुनाव शांतिपूर्ण रहा। नगर परिषद के वार्ड 13 में 53.96% और छीपाबड़ौद पंचायत समिति के वार्ड 6 में 50.09% मतदान हुआ।