टोंक में 24 घंटे में 15MM बारिश हुई:आज भी रुक-रुक कर बरस रहे मेघ, बीसलपुर बांध का जलस्तर 5वें दिन भी स्थिर

टोंक में 24 घंटे में 15MM बारिश हुई:आज भी रुक-रुक कर बरस रहे मेघ, बीसलपुर बांध का जलस्तर 5वें दिन भी स्थिर
टोंक में जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में सप्ताह भर से बारिश का मौसम बना हुआ है। रुक-रुक कर कही ज्यादा तो कही कम बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी सुबह से ही जिले में कई जगह हल्की और रिमझिम बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में सुबह 8 बजे तक जिले में औसत 15 MM बारिश हो चुकी है। इससे मौसम सुहाना बना हुआ है। किसान खेतीबाड़ी में जुट गए है। वहीं मौसम में और नमी बढ़ने से तापमान भी गिरा है। जिले में सात-आठ दिन से बारिश का दौर बना हुआ है। बीते 24 घंटे में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक औसत बारिश 15 MM से ज्यादा हुई है। इसमें तीन से पांच जगह डबल डिजिट में बारिश हुई है। इनमें सबसे ज्यादा बारिश मांशी डेम के रेनगेज सेंटर में 81 MM बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा चांदसेन में 42 MM, गलवानिया में 21 MM , पीपलू में 15 MM और दूनी में टोरडी सागर में 65 MM बारिश हुई है बांधों में भी पानी की आवक हुई बीसलपुर बांध क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 22 MM बारिश हुई है। इसके अलावा उसके भराव क्षेत्र में भी बारिश होने से पानी की धीमी गति से आवक बनी हुई है। पांच दिन से करीब 2 सेंटीमीटर पानी की 24 घंटे में आवक हो रही है। जो कि रोजाना दो सेमी पानी बीसलपुर बांध से पेयजल सप्लाई में जा रहा है। इसलिए बांध का जल स्तर रिकॉर्ड में बढ़ नहीं रहा है। अभी भी बांध का जल स्तर पांच दिन से स्थिर 312.45 आरएल मीटर बना हुआ है। उधर बारिश का मौसम बना होने से अधिकतम तापमान में भी और गिरावट होने के आसार बने हुए है। अधिकतम तापमान जहां 24 घंटे में 7 डिग्री सेल्सियस गिर कर 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 घंटे में एक डिग्री डिग्री सेल्सियस गिरकर कर 26 डिग्री सेल्सियस रहा।