जेके लक्ष्मी सीमेंट में पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा:क्रिकेट मैच, पौधारोपण समेत कई कार्यक्रम आयोजित, विजेताओं को मिले पुरस्कार

जेके लक्ष्मी सीमेंट में पर्यावरण जागरूकता पखवाड़ा:क्रिकेट मैच, पौधारोपण समेत कई कार्यक्रम आयोजित, विजेताओं को मिले पुरस्कार
जेके सीमेंट ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 11 मई से 6 जून 2025 तक पर्यावरण जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में सफाई अभियान, कचरा संग्रहण अभियान और पौधारोपण किया गया। साथ ही मैत्री क्रिकेट मैच, पोस्टर प्रतियोगिता और जैव विविधता पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पर्यावरण जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक और प्रश्नोत्तरी भी रखी गई। क्षेत्रीय पर्यावरण विभाग के अधिकारियों और जेके लक्ष्मी के कर्मचारियों के बीच खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम विजयी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी बीआर सियाग के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। पर्यावरण अभियंता शंकर बिश्नोई और रजत सोनी ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। जेके लक्ष्मी सीमेंट के यूनिट हेड राजेश केसवानी ने कंपनी की पर्यावरण संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। समापन समारोह में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।