UP में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:उत्तराखंड के नौ कैंची और बद्रीनाथ में लैंड स्लाइड, 3 की मौत; यमुनोत्री यात्रा रोकी गई

देश में मानसून की एंट्री को आज एक महीना पूरा हो गया है। 24 मई को यानी तय तारीख से 8 दिन पहले इसने केरल में दस्तक दी थी। अब तक यह 24 राज्यों को कवर कर चुका है। अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। मानसून को पूरा देश कवर करने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। यानी मानसून 10-12 दिन पहले समूचे देश को कवर कर सकता है। आमतौर पर ऐसा 8 जुलाई तक होता है, जब यह पश्चिमी राजस्थान के पोखरण में पहुंचता है। उत्तर प्रदेश में जून में बारिश का 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 1971 से 2020 के बीच हुई औसत बारिश के मुकाबले इस साल 25% ज्यादा बरसात हुई है। इस साल राज्य में 1 जून से 23 जून के बीच 66.9 मिमी औसत बारिश हुई है, जबकि अनुमान 53.7 मिमी का था। उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं का दौर भी शुरू हो गया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास भूस्खलन हुआ, इसमें करीब आधा दर्जन यात्री दब गए। मलबे से 2 शव बरामद किए गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। बद्रीनाथ से लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालु की कार पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर जाने से महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाले में उफान से भारी मात्रा में मलबा दुकानों में घुस गया। लगभग आधा दर्जन दुकानों को नुकसान हुआ है। देशभर से मौसम की तस्वीरें... अगले दो दिन के मौसम का हाल ... 25 जून: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में कोंकण-गोवा में भारी बारिश की चेतावनी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, झारखंड, और ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु में गर्म और आंशिक रूप से शुष्क मौसम रहेगा। 26 जून: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली-NCR में तेज बारिश जारी रहेगी। बिजली भी गिर सकती है। मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश होगी। अब राज्यों से मौसम की खबरें... राजस्थान: 28 जिलों में बारिश का अलर्ट; कई जिलों में 7 इंच तक बरसात, 3 की मौत मौसम विभाग ने राजस्थान में मंगलवार को 5 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 23 जिलों में यलो अलर्ट है। इससे पहले सोमवार को कई जिलों में 1 से लेकर 7 इंच तक बारिश हुई। सीकर, झुंझुनूं, बारां जयपुर, अलवर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का असर ज्यादा रहा। पढ़ें पूरी खबर... मध्य प्रदेश: बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम...शिवपुरी-श्योपुर में रेड अलर्ट; इंदौर-ग्वालियर समेत 24 जिलों में भारी बारिश मध्य प्रदेश के ऊपर से ट्रफ गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सोमवार को कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहेगा। ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के 24 जिलों में अति भारी या भारी बारिश की संभावना है। शिवपुरी-श्योपुर में रेड, जबकि बाकी हिस्से में ऑरेंज और यलो अलर्ट है। पूरी खबर यहां पढ़ें... उत्तर प्रदेश: 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 3-4 दिन पूरे प्रदेश में होगी बारिश यूपी के 16 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही 52 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मंगलवार को नेपाल और उत्तराखंड से सटे जिलों में भारी बारिश को सकती है। अगले तीन-चार दिनों तक पूरे यूपी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होती रहेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: आज से प्री-मानसून की बारिश, पूरे राज्य में अलर्ट; कल मंत्री-सांसद की कोठी में पानी घुसा हरियाणा में आज से प्री मानसून की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को 10 जिलों में बारिश हुई। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। 28 तक मानसून पूरे राज्य को कवर कर सकता है। ऐसे में तापमान के और नीचे आने की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: धीमा पड़ा मानसून; आज 7 जिलों में साफ रहेगा मौसम, 5 में बारिश हिमाचल प्रदेश में मानसून धीमा पड़ गया है। मौसम विभाग की बार-बार चेतावनी के बावजूद ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश नहीं हो रही है। आज (मंगलवार को) भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं 26 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले में भारी बारिश का अनुमान है। मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में यलो अलर्ट है। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब: पठानकोट में अटका मानसून, 24 घंटे में नहीं हुई कोई मूवमेंट; अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं पंजाब में 48 घंटे पहले मानसून की एंट्री हुई थी, इसके बाद से ही मानसून पठानकोट में अटका है। आज मंगलवार को भी इसकी मूवमेंट होने के आसार कम दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने आज पंजाब के 5 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ये सभी पांच जिले हिमाचल प्रदेश से सटे हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: 31 जिलों में बारिश की चेतावनी, 20 जिलों में ऑरेंज तो 11 में यलो अलर्ट बिहार में एक्टिव मानसून की वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...