जयपुर में आम महोत्सव का आयोजन:19 प्रजातियों का प्रदर्शन, आम से बनी विभिन्न डिशेज का स्वाद चखा

जयपुर में आम महोत्सव का आयोजन:19 प्रजातियों का प्रदर्शन, आम से बनी विभिन्न डिशेज का स्वाद चखा
जयपुर के आरआईसी में रविवार को आरसीडब्ल्यूएस की ओर से आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में आम की 19 विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें हिमसागर, आम्रपाली, गुलाब खास, मलदा, मल्लिका से लेकर अल्फांसो और लंगड़ा तक शामिल थे। महोत्सव का शुभारंभ राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन ने किया। रोटरी क्लब जयपुर बापूनगर के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक गोयल और संयोजक बसंत जैन बैराठी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आम से बनी विभिन्न व्यंजनों का आयोजन किया गया। आम रस चावल, आमरस पूरी, आम पापड़, कैंडीज और आम रबड़ी जैसी डिशेज परोसी गईं। आम का जूस, शरबत और आइसक्रीम का भी विशेष प्रबंध था महोत्सव में आम थीम पर तैयार होकर आई महिलाओं और बच्चों को आम क्वीन और आम किंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह की रौनक बढ़ाई। आयोजक सन्योगिता राठौर और गौरव राठौर ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में प्रवीण व्यास, बसंत जैन और मनुश्री शर्मा का विशेष योगदान रहा। यहां देखें फोटोज