चंडीगढ़-मनाली ‌फोरलेन 12 घंटे बाद बहाल:चार मील के पास लैंडस्लाइड से हो गया था बंद; 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Jul 15, 2025 - 00:13
 0  0
चंडीगढ़-मनाली ‌फोरलेन 12 घंटे बाद बहाल:चार मील के पास लैंडस्लाइड से हो गया था बंद; 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 12 घंटे बाद बहाल हो गया है। मंडी के चार मील के पास सड़क बीती रात एक बजे से बंद थी। सुबह के वक्त चार मील में ही दोबारा पहाड़ सड़क पर गिर गया। इसके बाद एनएचएआई ने से सड़क पर गिरा मलबा हटाया और दोपहर एक बजे के बाद सड़क को बहाल किया गया। मंडी पुलिस ने सावधानी के साथ गाड़ी चलाने की सलाह दी है, क्योंकि यहां बार बार पत्थर गिर रहे हैं। बीती शाम को भी चार मील के पास ‌सड़क 26 घंटे बाद बहाल हो पाई थी। इससे वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। मनाली-रोहतांग की तरफ जाने वाले टूरिस्ट भी ट्रैफिक जाम में फंस रहे। वहीं प्रदेशभर में 191 सड़कें कई दिनों से बंद पड़ी है। लोक निर्माण महकमा इन सड़कों की बहाली में जुटा हुआ है। मगर बार- बार हो रही बारिश इस कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही है। 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी इस बीच मौसम विभाग ने 2 जिले कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिला में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक दो स्पेल भारी बारिश का हो सकता है। इससे निचले इलाकों में जल भराव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। इसे देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। मौसम विभाग ने आज मंडी शिमला और सोलन जिला में बारिश को लेकर यलो अलर्ट दिया गया है। कल इन जिलों में अलर्ट अगले कल भी शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 16 जुलाई को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 17 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिला में बारिश का पूर्वानुमान है। मानसून सीजन में 98 की मौत हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 24 लोगों की जान गई है, जबकि 9 की पानी में डूबने, 1 की आग लगने, 4 की सांप के काटने, 4 की करंट लगने, 10 की ढांक व ‌ऊंचाई वाली जगह से गिरने 5 की अन्य कारणों से मौत हुई है। 41 लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं में जान गई है। वहीं, 34 लोग कई दिनों से लापता है। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। भारी बारिश के कारण अब तक 770 करोड़ रुपए की निजी व सरकारी संपत्ति तबाह हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0