गोशालाओं का निरीक्षण किया, व्यवस्था देखी

गोशालाओं का निरीक्षण किया, व्यवस्था देखी
राजसमंद| राजस्थान गोसेवा समिति जिला राजसमंद की कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष जेठूसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में जिले की कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। जिला गौ प्रवक्ता माधवसिंह पंवार ने बताया कि यह निरीक्षण बारिश के मौसम को देखते हुए किया गया। निरीक्षण दल में राम सहाय विजयवर्गीय, आदित्य कुमार शर्मा, मनीष पुरोहित और माधवसिंह पंवार शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां पशुपालन विभाग के निदेशक शक्तिसिंह से मुलाकात की। गोशालाओं को समय पर अनुदान नहीं मिलने पर चर्चा हुई। इसके बाद मंडावाड़ा टोल नाका पहुंचे। वहां प्रबंधक बालमुकुंद को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि बारिश में गौ माताएं राजमार्ग की सड़कों पर बैठ जाती हैं। रात में कई बार हादसे हो जाते हैं। समिति ने मांग की कि रात्रि गश्त के दौरान यदि कोई गोमाता या पशु सड़क पर दिखे तो उसे हटाने की व्यवस्था की जाए। इसके बाद समिति के सदस्य गोमती के पास जनावद की संत पीपाजी गोशाला, चारभुजा की श्रीमती नोजीबाई खेमराज कोठारी गोशाला और सेवन्त्री की श्री रूपलक्ष्मी गोशाला पहुंचे। जनावद में अध्यक्ष खेमराज भाटी, व्यवस्थापक कैलाश जोशी, चारभुजा में अध्यक्ष चेतन मादरेचा, मंत्री महेंद्र कोठारी, व्यवस्थापक सुरेश गुर्जर और सेवन्त्री में व्यवस्थापक सुभाष राजपुरोहित, उपाध्यक्ष सोहनलाल पुखराज से मुलाकात की। बारिश में गौ माताओं को परेशानी न हो, इसके लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।