गायत्री मंदिर बेणेश्वरधाम का पाटोत्सव मनाया, नई कार्यकारिणी का गठन किया

गायत्री मंदिर बेणेश्वरधाम का पाटोत्सव मनाया, नई कार्यकारिणी का गठन किया
डूंगरपुर| बेणेश्वरधाम स्थित गायत्री मंदिर में पाटोत्सव और सहस्त्र टोलकिया औदीच्य ब्राम्हाण समाज की महासभा हुई। यहां मंदिर की निवर्तमान कमेटी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मां गायत्री की अध्यक्षता में महासभा का आयोजन हुआ। इसमें नवीनतम कार्यकारिणी का गठन हुआ। साथ ही संरक्षक मंडल में भी नए सदस्यों का मनोनयन किया। नवीन कार्यकारिणी में नारायण लाल जोशी गनोड़ा को अध्यक्ष, गिरीश भट्ट तालोरा को उपाध्यक्ष, भावेश जोशी पुनाली को सचिव और भूपेंद्र जोशी सरेड़ी बड़ी को कोषाध्यक्ष बनाया। सहसचिव धुल जोशी, सुंदनपुर और सह कोषाध्यक्ष सुनील जोशी तालोरा को बनाया। संरक्षक मंडल में नरेंद्र भगत भीलूडा, रमेश भट्ट पुनाली, जगदीश जोशी पचलासा, कांतिलाल जोशी ठीकरिया, कांतिलाल पंड्या कूपड़ा, उमिया शंकर जोशी सुंदनपुर और प्रकाश भट्ट तलवाड़ा को शामिल किया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र भट्ट शेषपुर, उपाध्यक्ष दक्षेष जोशी तालोरा, जगदीश जोशी भीलूड़ा, मनोज पंड्या भासौर के अलावा रविशंकर भट्ट, नवनीत भट्ट सहित डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर, उदयपुर और प्रतापगढ़ से समाजजन मौजूद रहे।