उदयपुर में बादल छाए, बारिश की संभावना:दिन और रात का तापमान बराबर, मौसम में ठंडक से गर्मी से मिली राहत

उदयपुर शहर में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीते दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम में ठंडक होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिन और रात का तापमान बराबर बना हुआ है। हालांकि आज भी मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश की संभावना जताई है। एक दिन पहले दिनभर रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई थी। डबोक मौसम विभाग के अनुसार- दिन का तापमान 25.7 डिग्री और रात का भी 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत गुरुवार को उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट दिया है। पिछोला का जलस्तर 7.2 फीट और फतहसागर का 6 फीट शहर की पिछोला झील का जलस्तर 7.2 फीट हुआ है। पिछले दो से तीन दिन में हुई बारिश से जलस्तर एक इंच बढ़ा है। यह 11 फीट क्षमता के मुकाबले अभी 3.10 फीट खाली है। इसे भरने वाली सीसारमा नदी में 1 फीट और नांदेश्वर चैनल में 6 इंच का बहाव है। 13 फीट भराव क्षमता वाली फतहसागर झील का स्तर फिलहाल 6 फीट है। वहीं, छोटा व बड़ा मदार भरने के बाद इसमें तेजी से स्तर बढ़ेगा। गोवर्धन सागर में 4 इंच पानी बढ़कर 4.2 फीट पर पहुंचा है। इसकी भराव क्षमता 9 फीट है।