अजमेर में सिंदूर यात्रा में सड़कों पर उतरी महिलाएं:हाथों में तख्तियां लेकर भारत माता के जयकारे लगाए, जगह-जगह पर हुआ स्वागत

अजमेर में सैनिकों के सम्मान में रविवार को सिंदूर यात्रा निकाली गई। जीसीए कॉलेज से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए राजा सर्कल चौराहे पर समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर भारत माता की आरती और आतिशबाजी की गई। महिलाओं-छात्राओं ने दिखाया जोश
तीन किलोमीटर लंबी इस यात्रा की शुरुआत विधायक अनीता भदेल, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी और महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने बलून हवा में छोड़कर की। यात्रा में शहर की महिलाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स और छात्राएं भी शामिल हुईं। मार्ग में जगह-जगह महिलाओं और छात्राओं का फूलों से स्वागत किया गया। सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। ऑपरेशन सिंदूर की सराहना
महिलाओं ने कहा कि मातृशक्ति हर परिस्थिति में देश की अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के नेतृत्व की सराहना की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जो सुंदर उजाड़ते हैं, हम न केवल उनको बल्कि उनके आकाओं को भी उजाड़ते हैं।