गोदावरी नदी में राजस्थान के 5 डूबे:रेतीली सीढ़ियों पर डुबकी लगाने के दौरान हुआ हादसा, स्नान करने उतरे थे

तेलंगाना के बसारा जिले में राजस्थान के 5 युवक गोदावरी नदी में डूब गए हैं। जानकारी के अनुसार डूबने से पांचों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक नागौर का रहने वाला है। अन्य 5 पाली जिले के हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, नागौर में ताऊसर निवासी रितिक कुमार (18) अपने दोस्तों के साथ गोदावरी नदी में स्नान करने गया था। इस दौरान यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गोदावरी नदी में रेतीली सीढ़ियों पर डुबकी लगाते समय हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। देखिए हादसे की तस्वीरें…. सीढ़ियों के पास डूबे युवक जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके से पवित्र स्नान के लिए 5 युवक बसारा गए थे। इसमें राकेश (17), विनोद (18), मदन (18), ऋतिक (18) और भरत पानी में उतरे थे। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, गोताखोरों की मदद से शव नदी से निकाले गए। गोदावरी नदी में रेतीली सीढ़ियों पर डुबकी लगाते समय पांचों युवक उथले पानी में डूब गए। शवों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। 18 का ग्रुप गोदावरी के तट पर पहुंचा था जानकारी के अनुसार, 18 लोगों का एक समूह अम्मावरी देखने गया था। इसी ग्रुप में पांचों युवक शामिल थे। फिलहाल ऋतिक की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान के 3 परिवार गोदावरी नदी में पवित्र स्नान कर रहे थे। बता दें कि नागौर में ताऊसर के दोलसर बास का ऋतिक कुमार भी डूब गया। ऋतिक के साथ उसके परिजन भी थे। ऋतिक के पिता चंपालाल कच्छावा की पहले ही मौत हो चुकी है।