चारधाम की तीर्थ यात्रा से लौटे यात्रियों का किया सम्मान, खाटूबाबा की तस्वीर दी

चारधाम की तीर्थ यात्रा से लौटे यात्रियों का किया सम्मान, खाटूबाबा की तस्वीर दी
दौसा| शहर के 30 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों के दल के चारधाम की यात्रा से लौटने पर उनका सम्मान किया गया। आदिवासी मीना महासभा के प्रदेश सचिव धर्मेद्र मीना एवं मंजू मीणा के नेतृत्व में दल बस से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर गया था। लोगों ने स्वागत के दौरान खाटूश्याम की तस्वीर भेंट की। यात्रियों ने दल ने हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित पंच प्रयाग की यात्रा कर दर्शन किए। इस दौरान यात्रियों संकीर्तन भी किया। दल में रामबाबू शर्मा, सावित्री शर्मा, एलएल मीणा, लल्लूराम मीणा, लक्ष्मी देवी, लक्ष्मीनारायण मीणा, ललिता मीणा, सुमित्रा देवी, विष्णु शर्मा, प्रकाश चंद, तारा देवी, कल्याण सहाय मीणा, रामपति देवी, सुशील कुमार जैमन, विजय लक्ष्मी, राजेश शर्मा, अंजना, पंकज सहित 30 यात्री शामित थे।