भाजपा दक्षिण के चार मंडलों के अध्यक्षों को नियुक्ति दी

अलवर| भाजपा अलवर दक्षिण के चार मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। प्रवक्ता लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने बताया कि भाजपा दक्षिण के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने विधानसभा क्षेत्र राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ के बिचगांव मंडल का अध्यक्ष रामावतार गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र थानागाजी के प्रतापगढ़ मंडल का अध्यक्ष विश्राम गुर्जर, विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ के बगड़ का तिराहा मंडल का अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार चौधरी व विधानसभा क्षेत्र अलवर ग्रामीण के उमरैण अकबरपुर मंडल का अध्यक्ष-सतीश पटेल को नियुक्त किया है। इनकी कार्यकारिणी में महामंत्री 2, उपाध्यक्ष व मंत्री 6-6, कोषाध्यक्ष सहित 60 सदस्यों की नियुक्ति की गई है।