फूलों से बनी अगरबत्ती से महिलाओं को रोजगार

सिटी रिपोर्टर | विश्व पर्यावरण दिवस पर फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की ओर से महिलाओं के लिए एक अनोखी हरित आजीविका पहल शुरू की गई है। रीयूज़, रिसाइकल, रीपर्पज थीम पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं को मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों को फेंकने की बजाय अगरबत्ती और धूपबत्ती में बदलने की प्रक्रिया दिखाई गई। इससे फूलों के कचरे में कमी आई। साथ ही स्थानीय महिलाओं के लिए आय के नए साधन बने। चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. रिम्मी शेखावत ने कहा- हम केवल पर्यावरण का उत्सव नहीं मना रहे, बल्कि महिलाओं को सस्टेनेबिलिटी की नेता बना रहे हैं।