पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 13 को, वेटरनरी साइंस, भूगोल विषय संबंधी सवाल पूछे जाएंगे

पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 13 को, वेटरनरी साइंस, भूगोल विषय संबंधी सवाल पूछे जाएंगे
बीकानेर | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 जून को किया जाएगा। 2540 पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए 37039 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में इस बार मुकाबला कड़ा नहीं होगा। वजह एक पद के लिए औसतन 15 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है। यह भर्ती 2540 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती में 37039 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बोर्ड की ओर से दिसंबर में यह भर्ती निकाली गई थी। तब इस भर्ती में 2041 पद थे। बाद में पदों की संख्या 499 बढ़ाकर 2540 पद कर दिए गए थे। आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से 1 मार्च तक चली थी। भर्ती के लिए 37039 आवेदन प्राप्त हुए। बोर्ड ने इस भर्ती का सिलेबस भी जारी कर दिया है।