उपचुनाव में भाजपा ने मारी बाजी:जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पदों पर भाजपा प्रत्याशी जीते

उपचुनाव में भाजपा ने मारी बाजी:जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पदों पर भाजपा प्रत्याशी जीते
श्रीगंगानगर जिले में रविवार को हुए उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मारी है। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के हुए दोनों चुनावों में भाजपा उम्मीदवार जीते हैं। सूरतगढ़ पंचायत समिति के जोन नंबर 13 के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार पूर्ण राम मेघवाल ने जीत दर्ज की। कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को 418 वोटों से जीत मिली। भाजपा के उम्मीदवार पूर्णराम मेघवाल ने कांग्रेस के उम्मीदवार लेखराम नायक को 418 वोट से हराया परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई। उपचुनाव में दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंकी थी। मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिलती गई। अंत में 418 वोटों से जीत पक्की हो गई। भाजपा नेताओं ने इसे जनता का विश्वास बताया। जिला परिषद सदस्य के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार विजयी जिला परिषद जोन नंबर 16 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्मला ने कांग्रेस उम्मीदवार सुमन देवी को 1706 वोटों से हराया। निर्मला को 4711 वोट मिले। कांग्रेस को 3005 और माकपा को 1501 वोट मिले। नोटा को 94 वोट डाले गए। कुल 9311 वोट पड़े। मतगणना के दौरान भाजपा को लगातार बढ़त मिलती रही। परिणाम आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस खेमे में मायूसी छा गई। भाजपा नेताओं ने इसे जनता का विश्वास बताया। कांग्रेस नेताओं ने हार की समीक्षा की बात कही।