अहिल्याबाई से शुरुआत, गुमनाम नायकों को सम्मान देगी भाजपा:300वीं जयंती पर जयपुर में कार्यक्रम, महिला कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर फोकस

अहिल्याबाई से शुरुआत, गुमनाम नायकों को सम्मान देगी भाजपा:300वीं जयंती पर जयपुर में कार्यक्रम, महिला कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर फोकस
भाजपा ने इस बार नया अभियान हाथ में लिया है। कार्यकर्ताओं और आमजन में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए भुला दिए गए महापुरुषों-नायकों को याद किया जा रहा है। अभियान की शुरुआत अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती मनाकर की जाएगी। बीजेपी के बड़े नेता 31 मई को देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर अहिल्या बाई होल्कर के जीवन और समाज में दिए गए उनके योगदान को याद करेंगे। जयपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आएंगे। वर्कशॉप, लघु नाटक, रैली सहित कई कार्यक्रम भाजपा ने अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर अभियान छेड़ा हुआ है। अलग-अलग राज्यों की राजधानी से लेकर मंडल स्तर तक कार्यशाला,संगोष्ठी,लघु नाटक,रैली समेत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। 31 मई को देश के अलग-अलग राज्यों की राजधानी में बीजेपी के बड़े नेता शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। राजस्थान की बात करें तो प्रदेश बीजेपी इस त्रिशताब्दी जयंती को भव्य तरीके से मना रही है। बीजेपी ने 21 मई से लेकर अब तक जिला और मंडल स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा महिला स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों और महिला निर्वाचित प्रतिनिधि की भागीदारी भी तय की गई। कार्यशालाओं के लिए 200 वक्ता इस दौरान बैठक, गोष्ठियां, शोभायात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक मंचन सहित कई कार्यक्रम हुए। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं की टोली बनाई गई है। अलग-अलग विधानसभा सीटों पर कार्यशालाओं के लिए 200 वक्ता बनाए गए। प्रदेश और जिला स्तर के अलावा हर मंडल पर पांच कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। वहीं यूथ और प्रोफेशनल्स को भी जोड़ा गया।31 मई को राजधानी के जवाहर सर्किल पर ईपी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा व जयपुर संभाग के कार्यकर्ता नेता शामिल होंगे। नारी शक्ति को प्रेरित करने का उद्देश्य बीजेपी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मना कर आमजन में उनके योगदान को याद करने के साथ ही नारी शक्ति को भी प्रेरित करना चाहती है। यहीं कारण है कि उनकी जयंती पर हो रहे कार्यक्रमों में महिला कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर फोकस किया जा रहा है। नेताओं के अलावा जिला और मंडल सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर शामिल होने के भी निर्देश दिए गए हैं। आने वाले समय में और भी महापुरुषों को किया जाएगा याद माना जा रहा है कि बीजेपी तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रखेगी। देश की संस्कृति और विरासत को बचाने के लिए बलिदान देने वाले भुला दिए गए महापुरुषों-नायकों की जयंती पुण्यतिथि पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयंती समारोह की प्रदेश सह संयोजिका सुमन शर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने वास्तविकता में काम किए। जिन्होंने विरासत, धर्म संस्कृति, देश निर्माण के लिए जीवन बलिदान किया उनके बारे में जानकारी हो। ये हमारी कार्ययोजना में है। जो आगे भी जारी रहेगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की दिशा में काम करने की जरूरत है। अहिल्या बाई ने ऐसे कई काम किए जो आज भी सभी को प्रेरित करते हैं। हम सभी को हमारे पूर्वजों को लेकर अभिमान और स्वाभिमान होना चाहिए। इसी उद्देश्य से ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।