सवाईमाधोपुर में भाजपा ने की 8 मंडल अध्यक्षों की घोषणा:कपिल जैन बने शहर मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने देर रात जारी की लिस्ट

सवाईमाधोपुर में भाजपा ने की 8 मंडल अध्यक्षों की घोषणा:कपिल जैन बने शहर मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने देर रात जारी की लिस्ट
सवाई माधोपुर में भाजपा ने संगठन राजनीतिक नियुक्तियां की है। भाजपा की ओर से सोमवार देर रात 8 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने इसकी घोषणा की है। लंबे समय बाद शहर मंडल अध्यक्ष पर हुई नियुक्ति जारी लेटर में मानसिंह गुर्जर ने बताया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 8 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। मानसिंह गुर्जर ने अध्यक्ष बनने 4 माह बाद मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति दी है। उन्होंने सवाई माधोपुर शहर मंडल अध्यक्ष पद पर कपिल जैन, बजरिया मंडल सवाई माधोपुर अध्यक्ष पद रितेश भारद्वाज, ग्रामीण मंडल सवाई माधोपुर के अध्यक्ष पद पर अशोक राज मीणा, मलारना डूंगर मंडल अध्यक्ष पद पर श्रीचंद सैनी, वजीरपुर मंडल पद पर चतुर्भुज गोयल, तलावड़ा मंडल अध्यक्ष पद पुखराज सलेमपुर, मित्रपुरा मंडल अध्यक्ष पद शंकर पोसवाल, कुण्डेरा मंडल अध्यक्ष पद मनीष अग्रवाल को नियुक्ति दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर को भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर फरवरी माह में नियुक्ति दी गई है। जिसके 4 माह बाद मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है। आपको बता दे कि सवाई माधोपुर शहर मंडल अध्यक्ष पर भाजपा की ओर से लंबे समय बाद नियुक्ति दी है। यहां करीब 4 साल बाद मंडल अध्यक्ष बदला गया है।