सवाई माधोपुर में बदला मौसम का मिजाज:बारिश के बाद मौसम में घुली ठंडक-तापमान में हुई गिरावट, पारा 39 डिग्री पर आया

सवाई माधोपुर में बदला मौसम का मिजाज:बारिश के बाद मौसम में घुली ठंडक-तापमान में हुई गिरावट, पारा 39 डिग्री पर आया
मौसम विभाग के बारिश के अलर्ट के बाद सवाई माधोपुर में सोमवार शाम से मौसम में बदलाव देखा गया। यहां शाम से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात 11 बजे यहां पर मेघ जमकर बरसे। जिससे मौसम में ठंडक खुल गई। यहां पर मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान यहां पर ठंडी हवाएं चलती रही जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आसमान में छाए बादल सवाई माधोपुर में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ था। पिछले 24 घंटे में यहां तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां बारिश होने से लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिली हैं। सवाई माधोपुर में बूंदाबांदी से पारा में गिरावट दर्ज की‌ गई। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज का ऑरेंज अलर्ट जारी उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से सवाई माधोपुर में गर्मी लोगों को झुलसा रही है। तेज गर्मी से लोगों के हाल बेहाल थे। सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू सा नजर आ रहा था। लोग धूप के चलते घरों से कम ही बाहर निकल रहे थे। जिसके बाद बारिश और आंधी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर में मंगलवार (2 जून) बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते सोमवार सुबह यहां बादल छाए रहे।