सफाई मजदूर कांग्रेस ने 6 सूत्री मांगों को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

सफाई मजदूर कांग्रेस ने 6 सूत्री मांगों को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा
पाली | राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में नगर निगम आयुक्त को 6 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों को लाखोटिया में सफाई करने के लिए लगाया, जबकि सफाई कर्मचारी सुबह 5 से 12 बजे तक वार्डों में सफाई करके थक जाते हैं। कुछ कर्मचारी नहीं आने पर उनको सस्पेंड कर दिया। 30 वर्षों से सफाई कर्मचारियों से स्वास्थ्य जमादार पद पर पदोन्नति नहीं हुई। हाथ थैला, छाजली, फावड़ा नहीं होने सफाई प्रभावित हो रही। इसे लेकर सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी करने की मांग की। जिलाध्यक्ष मदनलाल तेजी, बादलसिंह मेडतिया, अर्जुन चौहान, राजेंद्र घावरी, गंगदेव आदिवाल, गोपाल आदिवाल सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद थे।