राजस्थान लौटे खुशबू के पति, परिजनों से लिपट कर रोए:बोले- ईश्वर ने ऐसा क्यों किया? वेलकम की तैयारी कर चुका था; घर के बाहर सन्नाटा पसरा

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली खुशबू के पति विपुल पाली स्थित अपने घर पहुंचे हैं। वे यहां अपने परिजनों से लिपट कर रोए। हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने इंडिया आने की तैयारी कर ली थी। वहीं परिजन अहमदाबाद भी गए हैं, ताकि आवश्यक जांचों के बाद खुशबू की बॉडी को घर लाया जा सके। परिजनों ने बताया कि विपुल लंदन में खुशबू का ग्रैंड वेलकम करने की तैयारी में थे। दोस्तों और परिजनों ने बताया कि विपुल की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। वे बस एक ही बात कह रहे थे कि ईश्वर ने उनके साथ ऐसा क्यों किया? मैं तो लंदन में खुशबू का वेलकम की तैयारी कर चुका था। परिजनों ने बड़ी मुश्किल से उसे संभाला। कई सालों से पाली में रह रहा है परिवार विपुल मूल रूप से जोधपुर जिले के खाराबेरा (पुरोहितान) के रहने वाले हैं। उनके पिता गजेंद्र सिंह का पाली के जवाहर नगर में बिजनेस है। कई साल से परिवार पाली में रहता है। विपुल और खुशबू की शादी 18 जनवरी 2025 को हुई थी। 12 जून को खुशबू अहमदाबाद से लंदन के लिए फ्लाइट लेकर लंदन रवाना हुई थी लेकिन प्लेन क्रैश होने से उसकी भी दर्दनाक मौत हो गई। देर रात पहुंचे थे विपुल परिजनों के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही विपुल लंदन से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंचे। यहां से ट्रेन से जोधपुर पहुंचे। जहां से सड़क रास्ता होते हुए शुक्रवार देर रात को पाली अपने घर पहुंचे और परिजनों से मिले। शनिवार को भी पाली के जवाहर नगर में विपुल राजपुरोहित के घर रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना लगा रहा। दुख की इस घड़ी में वे उन्हें सांत्वना देते नजर आए। फ्लाइट टेकऑफ करने से पहले बनाया VIDEO खुशबू राजपुरोहित ने 12 जून को करीब 1.15 बजे फ्लाइट में बैठी थी। इसके बाद खुशबू ने टेकऑफ से पहले एक वीडियो भी बनाया था। जिसे अपनी फैमिली के साथ शेयर किया था। लेकिन शायद ये कोई नहीं जानता था कि ये खुशबू को आखिरी वीडियो होगा। पहली बार लंदन जा रही थी खुशबू बालोतरा के अराबा की रहने वाली खुशबू राजपुरोहित (23) की शादी जनवरी में खाराबेरा (पुरोहितान) के विपुल सिंह से हुई थी। विपुल लंदन में नर्सिंग ऑफिसर है। फरवरी में विपुल लंदन लौट गया था। वहीं से विपुल ने खुशबू के वीजा का प्रोसेस स्टार्ट कर दिया था। जून में खुशबू का लंदन जाना तय हुआ। पहले 10 जून के लिए टिकट की कोशिश की, लेकिन 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट में जगह नहीं मिली। परिवार ने बताया- खुशबू वीजा आने के बाद से काफी खुश थी। स्टेटस अपडेट करते हुए मिली क्रैश की जानकारी खुशबू की फ्लाइट ने 1 बजकर 38 मिनट पर लंदन के लिए उड़ान भरी थी। पिता भी बस स्टेटस अपडेट करके एयरपोर्ट से निकलने वाले थे, इतने में ही धमाके की आवाज आई और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। पता लगा कि लंदन जाने वाली फ्लाइट क्रैश हो गई। ये सुनते ही मदन सिंह बेसुध होकर एयरपोर्ट में ही बैठ गए। कुछ सेकेंड तक लगा कि शायद सही होगा। लेकिन बीतते मिनटों ने उन्हें अनहोनी का एहसास करा दिया। बहू नहीं रही, देर शाम तक छुपाई गई जानकारी जोधपुर से 32 किलोमीटर दूर पाली रोड पर भास्कर टीम खाराबेरा (पुरोहितान) गांव पहुंची। यहां के आथूणावास में खुशबू राजपुरोहित का ससुराल है। पुश्तैनी मकान में खुशबू की बड़ी सास व दादी सास मौजूद थीं। लेकिन गांव के किसी भी सदस्य ने उनको गुरुवार देर शाम तक बहू की मौत की खबर नहीं दी थी। गांव वालों का कहना है कि वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे, इसलिए उनको नहीं बताया। खुशबू के आखिरी वीडियो को देखकर आंखों में आंसू हादसे के बाद उसके ससुराल हर कोई गमगीन नजर आया। लोग खुशबू के पीहर में बनाई विदाई की रील को देख रहे थे। तो कोई एयरपोर्ट से रोते हुए रवाना होने वाली रील को देख कर अफसोस जता रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि गजेंद्र सिंह के घर में छोटी बहू के आने से खुशी थी। लेकिन 5 महीने में ही सब कुछ गम में बदल गया। जून में जन्म और जून में ही देहांत खुशबू का जन्म 27 जून 2002 को हुआ था। और प्लेन क्रैश हादसा भी 12 जून 2025 को हुआ है। इस हादसे ने खुशबू के पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों को तोड़कर रख दिया। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि खुशबू अब नहीं रही। खुशबू की सास की आंखों से तो आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। ................................................................................... अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए... 1. 4 साल बाद एक साथ रहने जा रहा था परिवार:बांसवाड़ा की दंपती का परिवार अहमदाबाद एयरपोर्ट तक छोड़ने गया था; प्लेन में ली आखिरी सेल्फी अहमदाबाद प्लेन हादसे में बांसवाड़ा की डॉक्टर दंपती और उनके तीन बच्चों की भी जान गई है। दंपती अपने बच्चों के साथ लंदन में शिफ्ट होने वाले थे। हादसे से बिल्कुल पहले फ्लाइट में डॉ. प्रतीक जोशी ने पूरे परिवार के साथ सेल्फी ली। पूरी खबर पढ़िए... 2. अहमदाबाद प्लेन क्रैश-राजस्थान के 12 लोगों की मौत:डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; घूमने जा रहे थे भाई-बहन, पति से मिलने जा रही थी नवविवाहिता अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में प्रदेश के 7 परिवार के लोग शामिल है, इनमें 5 बांसवाड़ा, 5 उदयपुर, एक-एक बालोतरा और बीकानेर के रहने वाले हैं...(CLICK कर पढ़ें)