जोधपुर में महिला के कपड़ों में अचानक लगी आग, VIDEO:बाजार में चिल्लाते हुए ओढ़नी को फेंका; आग कैसे लगी, कारण नहीं आया सामने

जोधपुर शहर के बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं और थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बात कर रही थी। बात करते-करते आगे बढ़ी तो एक महिला की ओढ़नी में आग लग गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। आग कैसे लगी, इसका कारण सामने नहीं आया। फोटोज में देखिए-आग की घटना घटना कंदोई बाजार की शुक्रवार दोपहर की है। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थी। उनके हाथों में बैग भी था। एक दुकान के बाहर से बातचीत करते हुए महिलाएं आगे बढ़ी थीं। इस दौरान सबसे आगे चल रही महिला की ओढ़नी में आग लग गई। उसने चिल्लाते हुए अपनी ओढ़नी को फेंका। पीछे चल रही महिलाएं ने उसकी ओढ़नी को दूर कर उसके बाकी कपड़ों से आग को बुझाया। आग लगने का कारण नहीं आया सामने
महिला की ओढ़नी में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि आग तेज गर्मी के कारण लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी गर्मी से आग लगना बताया है। हालांकि आग लगने का कारण क्या रहा? ये सामने नहीं आया है।