राजसमंद में भीषण गर्मी के बाद दोपहर में बरसे बादल:तेज मेघ गर्जना के साथ हुई बारिश, फिर उमसे ने किया परेशान

राजसमंद में भीषण गर्मी के बाद दोपहर में बरसे बादल:तेज मेघ गर्जना के साथ हुई बारिश, फिर उमसे ने किया परेशान
राजसमंद में आज भीषण गर्मी के बीच दोपहर में आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज मेघ गर्जना के साथ बारिश शुरू हुईं। बारिश का यह दौर डेढ़ बजे शुरू हुआ। इस दौरान करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद फिर से सवा तीन बजे तेज बारिश शुरू हुई। आज सुबह से तेज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल देखा गया व झुलसाने वाली धूप से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित देखा गया। बाजार में सुबह के समय कम आवाजाही रही। वह सड़कों पर भी दोपहर 12 बजे के बाद सन्नाटा देखा गया। अधिकांश लोग तेज धूप से बचने के लिए घरों से बाहर ही नहीं निकले। वहीं दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक काले घने बादल छा गए, इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। तेज मेघ गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश का यह दौर हल्की गति से करीब 20 मिनट तक चला। बाद में एक बार फिर से सवा तीन बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। इस बार बारिश की गति तेज रही। करीब 45 मिनट की बारिश के दौरान सड़कों व नालों में पानी भर गया। वहीं पैदल आवाजाही भी रुक गई। बारिश के दौरान लोगो को तेज गर्मी से राहत मिली।