ईरान-इजराइल युद्ध में फंसे 61 राजस्थानी:सभी उड़ानें रद्द, जैसलमेर के CA भाविक भाटिया भी पत्नी-बच्चे समेत जार्जिया में फंसे

ईरान-इजराइल युद्ध में फंसे 61 राजस्थानी:सभी उड़ानें रद्द, जैसलमेर के CA भाविक भाटिया भी पत्नी-बच्चे समेत जार्जिया में फंसे
इजराइल-ईरान के बीच शुरू हुए भीषण युद्ध के कारण तीन बच्चों समेत 61 राजस्थानी विदेश में फंस गए हैं। इन सभी को शुक्रवार को एयर अरेबिया एयर अरेबिया से भारत लौटना था। इस युद्ध के कारण कई देशों ने अपनी हवाई सेवा रद्द कर दी है। इस कारण बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के विदेशों में फंसने की जानकारी मिली है। इसी कड़ी राजस्थान से जॉर्जिया गए चार्टेंड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के 61 राजस्थानी नागरिक भी इस युद्ध में फंस गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में चार्टेंड एकाउंटेंट व उनके परिवार के लोग शामिल हैं, जो जार्जिया में कॉन्फ्रेंस अटेंड करने गए थे। जैसलमेर के तीन सदस्य शामिल इस ग्रुप में जैसलमेर के भी 3 सदस्य शामिल हैं। सभी ने मिलकर भारत सरकार से उनको जार्जिया से सुरक्षित निकालकर भारत लाने की गुहार लगाई है। इसके लिए जैसलमेर के CA भाविक भाटिया ने सरकार को ट्वीट भी किए हैं। उन्होंने PMO, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर सहित अन्य को ट्वीट कर उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार की है। सभी फ्लाइट हुई कैंसिल वहीं जार्जिया में लोगों के फंसने की जानकारी उनके परिजनों को मिलने पर वे सभी चिंता में आ गए हैं। सभी ने भारत सरकार से गुहार लगाकर उनके परिवार के सदस्यों को जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की है। इस पूरे ग्रुप को शुक्रवार को जॉर्जिया से शारजाह होते हुए भारत लौटना था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने से वे वहां फंस गए हैं। 8 जून को जार्जिया गया था 61 लोगों का दल राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के 61 लोगों का दल परिवार के साथ 8 जून को फ्लाइट द्वारा जयपुर से जार्जिया गया था। वहां जॉर्जिया के त्बिलिसी शहर में रेजिडेंशियल रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन था। इसमें सभी CA अपने परिवार के साथ गए थे जिनमें 3 बच्चे भी शामिल है। सभी को 13 जून को वापस भारत लौटना था। मगर ईरान-इजराइल युद्ध शुरू होने के कारण सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। जिसके चलते सभी 61 राजस्थानी जार्जिया में फंस गए हैं। वीडियो भेजकर भारत सरकार से मांगी मदद जैसलमेर के CA भाविक भाटिया ने जार्जिया से वीडियो भेजकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। जार्जिया में युद्ध जैसे हालात नहीं हैं और सभी लोग होटल में सुरक्षित हैं, मगर युद्ध के भय की आशंका से सभी लोग सुरक्षित भारत आना चाहते हैं। इसको लेकर CA भाविक के पिता प्रमोद भाटिया भी परिवार के साथ चिंतित है और वे भी चाहते हैं कि उनका बेटा-बहू और पोता जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लौट आए।