10 ग्राम सोने की कीमत ₹99,058 पार, आज ₹1603 बढ़ा:इस साल अब तक ₹22,896 महंगा; चांदी ₹1.06 लाख प्रति किलो हुई

सोने के दाम में आज (13 जून, शुक्रवार) तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने का भाव ₹1,603 बढ़कर ₹99,058 प्रति 10 ग्राम हो गया। बीते दिन सोने की कीमत ₹97,455 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं इससे पहले 21 अप्रैल को सोना ₹99,100 पर पहुंचा था। चांदी में भी आज तेजी देखने को मिली। ये ₹669 बढ़कर ₹1,06,167 किलो हो गई। इससे पहले चांदी ₹1,05,498 प्रति किलो पर थी। वहीं 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का ऑल टाइम हाई बनाया था। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल अब तक ₹22,896 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,896 रुपए बढ़कर 99,058 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,150 रुपए बढ़कर 1,06,167 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। हालांकि, आगे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार हैं। इससे चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ेगी। इससे चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। ये खबर भी पढ़ें... सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118 पर बंद: इजराइल के ईरान पर हमले का असर, निफ्टी भी 169 अंक फिसला; एयरलाइन कंपनियों के शेयर टूटे इजराइल के ईरान पर हमले के बाद आज यानी 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 573 अंक गिरकर 81,118 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी करीब 169 अंक की गिरावट रही, ये 24,718 के स्तर पर बंद हुआ। पूरी खबर भी पढ़ें...