मन की बात कार्यक्रम का 122 वां एपिसोड देखा:आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहला कार्यक्रम

मन की बात कार्यक्रम का 122 वां एपिसोड देखा:आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहला कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम मन की बात का 122 वां एपिसोड भाजपा जिला कार्यालय में देखा गया। इस अवसर पर भाजपा जिला जगदीश पालीवाल के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे ओर एलसीडी पर मन की बात कार्यक्रम के 122 वें एपिसोड को सुना। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि प्रत्येक महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के साथ करते हैं। इसमें देश के अलग अलग राज्यों के अलग अलग विषयों पर बात करते हैं। आज का एपिसोड ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहला कार्यक्रम था जिसमे विभिन्न विषयों पर बात की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक, भानु पालीवाल, महेश पालीवाल, प्रकाश रांका, अशोक रांका, मन की बात कार्यक्रम संयोजक प्रदीप खत्री, मुरारी आशिया, प्रवीण जोशी, प्रमोद गौड़, नर्बदा शंकर पालीवाल, खुश कमल कुमावत सुनील माली, गर्वित पालीवाल, नंदलाल पालीवाल, मनीष दवे, सीपी जोशी, विक्की पालीवाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।