भरतपुर में साइबर ठग की संपत्ति कुर्क होगी:ठगी के रुपयों से बनाया 60 लाख का मकान; खेती के लिए जमीन भी खरीदी

डीग जिले के मेवात में साइबर ठगों द्वारा अवैध तरीके से फ्रॉड कर अर्जित की गई संपत्ति पर कार्रवाई होना शुरू हो गया है। जल्द ही डीग जिले के सीकरी इलाके में एक साइबर ठग की लाखों रुपए की संपत्ति पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। साइबर ठग ने 60 लाख रुपए मकान निर्माण में लगाए थे। इसके अलावा लाखों रुपए की जमीन खरीदी थी। लाखों रुपए की कृषि भूमि थाना अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सैकुल (20) निवासी आलमशाह थाना सीकरी को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें पूछताछ में यह सामने आया था कि सैकुल काफी लंबे समय से साइबर ठगी कर रहा था। साइबर ठगी के पैसे से उसने चारागाह की जमीन पर एक आलीशान मकान बनाया है। इसके अलावा लाखों रुपए की कृषि भूमि खरीदी थी। संपत्ति कुर्क करने के आदेश सैकुल की संपत्ति की जांच की गई तो, पता लगा कि उसने 60 लाख रुपए भवन निर्माण में लगाए हैं। इसके अलावा लाखों रुपए की कृषि भूमि खरीदी। सैकुल की संपत्ति को चिह्नित कर 17 मई 2025 को कुर्की के लिए ACJM के यहां पेश किया गया। सैकुल एक बड़ा साइबर ठग है। वह इससे पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।