भरत माली बने सिरोही व्यापार महासंघ के निर्विरोध अध्यक्ष:चितरंजन सिंह बने उपाध्यक्ष, चुनाव अधिकारी ने दिलाई शपथ

भरत माली बने सिरोही व्यापार महासंघ के निर्विरोध अध्यक्ष:चितरंजन सिंह बने उपाध्यक्ष, चुनाव अधिकारी ने दिलाई शपथ
सिरोही व्यापार महासंघ के वर्ष 2025 के आम चुनाव में भरत कुमार माली को निर्विरोध अध्यक्ष और चितरंजन सिंह देवड़ा को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के लिए रघुनाथ माली, गोपालकृष्ण रावल, खैताराम माली और अंकुर रावल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई। व्यापार महासंघ ने नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। संगठन ने रघुनाथ माली, गोपालकृष्ण रावल, खैताराम माली, अंकुर रावल और भरत डी छीपा को संरक्षक नियुक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। वे अगले दो वर्षों तक व्यापारियों के हित में काम करेंगे। चुनाव में व्यापार महासंघ की सभी इकाइयों का प्रतिनिधित्व था। इनमें कपड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष माघोसिंह देवड़ा, किराणा एसोसिएशन के अध्यक्ष खैताराम माली और गोईली चौराहा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बी माली शामिल थे। चुनाव में सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे। इनमें मीठालाल माली, सुनील गुप्ता, नारायण लाल माली, किश्मत माली, कमलेश सोनी, जितेन्द्र माली, पुखराज माली समेत कई प्रमुख व्यापारी शामिल थे। सिरोही व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भरत डी छीपा भी उपस्थित थे।