ब्राह्मण समाज की एकता और युवा शिक्षा पर चर्चा:डूंगरपुर में विप्र फाउंडेशन का सम्मेलन, 23 इकाइयों के पदाधिकारी शामिल

ब्राह्मण समाज की एकता और युवा शिक्षा पर चर्चा:डूंगरपुर में विप्र फाउंडेशन का सम्मेलन, 23 इकाइयों के पदाधिकारी शामिल
डूंगरपुर में विप्र फाउंडेशन की देवल व गणेशपुरी इकाई ने संगमेश्वर महादेव में एक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि योगेश जोशी बांसवाड़ा प्रदेश महामंत्री, दुर्गेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा की पर फाउंडेशन की इंटरनेशनल संस्थान है जो सभी समाजों को के उत्थान के लिए कार्य करती है। साथ ही विप्र समाज के उत्थान के लिए कार्य करती है। महामंत्री योगेश जोशी ने लव जिहाद पर अपना पक्ष रखा। साथ ही बच्चों के बेटी व्यवहार व रोटी व्यवहार पर प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा ने ब्राह्मण समाज की एकता पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष ललित उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने संस्था के कार्यों के प्रकार डाला। देवल ओर गणेशपुरी इकाई की ओर से विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ललित उपाध्याय ओर महामंत्री प्रशांत चौबीसा को विप्र रत्न से सम्मानित किया। बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 23 इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन मंत्री योगी पुनाली, प्रदेश सचिव अनुराग पाठक, प्रदेश प्रभारी प्रकाश शर्मा, प्रदीप प्रमोद, शंकर, अशोक गोठड़ा महेश गोठड़ा, किशोर देवल, सतीशचंद्र गणेशपुर, मोहन पांडे, महिला जिला अध्यक्ष रोशनी पांडे, नगर अध्यक्ष प्रतिभा, वर्षा उपाध्याय कीर्ति उपाध्याय, आदर्श द्विवेदी, बाबूलाल व्यास, योगेश पांडे, साध्वी चौबीसा, भारतेंदु पंड्या, हेमेंद्र चौबीसा, युवा अध्यक्ष मुकेश जोशी, सुनील पांडे, शार्दूल चौबीसा, अनिल उपाध्याय उपस्थित था। जिला महामंत्री प्रशांत चौबीसा ने बताया कि संगठन में सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रहकर ब्राह्मण समाज के हित के लिए कार्य करने के लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पद लेकर कार्य नहीं करेगा उसे आगामी 30 दिन के भीतर हटा दिया जाएगा। जिसकी शुरुआत हमने कर दी है। विद्यार्थियों के लिए उदयपुर में परीक्षाओं की तैयारी के लिए रोजगार रोजगार प्रकोष्ठ है। जहां निशुल्क तैयारी करवाई जा रही है। वहीं, जयपुर में ज्ञानपीठ परशुराम की ओर से खाने पीने की व्यवस्था है।