फिल्म बिहू अटैक के कलाकार पहुंचे नाथद्वारा:मेवाड़ के उभरते कलाकार देव मेनारिया ने फिल्म की कामयाबी को लेकर श्रीजी प्रभु के दर्शन किए

बॉलीवुड की आने वाली फिल्म बिहू अटैक की कामयाबी को लेकर फिल्म के कलाकार देव मेनारिया पहुंचे श्रीजी प्रभु द्वार। बॉलीवुड में मेवाड़ के उभरते सितारे देव मेनारिया अपनी आने वाली फ़िल्म बिहू अटैक की कामयाबी को लेकर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन करने पहुचे। मेनारिया ने श्रीनाथजी की उत्थापन झाँकी के दर्शन कर फ़िल्म की सफलता की कामना की। दर्शन के बाद मेनारिया का नगर के बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस संघठन महामंत्री महेंद्र सिंह गौरवा ,ब्लॉक मीडिया प्रभारी योगेश जोशी के नेतृत्व में मनीष गुर्जर, संदीप सनाढ्य, किशन जांगिड़, मीडिया प्रभारी योगेश जोशी, कन्हैयालाल सालवी, झूजर हुसैन, शीतल पालीवाल, मनीष पालीवाल, शान्तु, लव सनाढ्य, जगदीश बागोरा ब्रह्म शक्ति अध्यक्ष योगेश पुरोहित सहित युवाओं ने उपरणा ओढ़ाकर व श्रीनाथजी की छवि भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर मेनारिया ने कहा कि आगामी दशहरा पर्व पर बिहू अटैक मूवी आ रही है इसमें अरबाज खान, डेजी शाह, युक्ति कपूर जैसे बड़े सितारों ने अभिनय किया है। मूवी की कामयाबी को लेकर प्रभु से कामना की है। इस दौरान अभिनेता मेनारिया ने युवाओं के साथ मूवी बिहू अटैक का पोस्टर विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि आगामी समय मे पेन इंडिया करके फ़िल्म शूट होगी जिसके लिए पूरे देश के राज्यों को जोड़ा जाएगा।