पंचायत उप चुनाव में कांग्रेस को झटका:घाटोल के वार्ड एक में भाजपा तो गांगड़तलाई के वार्ड 10 में बाप पार्टी जीती

पंचायत उप चुनाव में कांग्रेस को झटका:घाटोल के वार्ड एक में भाजपा तो गांगड़तलाई के वार्ड 10 में बाप पार्टी जीती
आगामी 5 से 6 माह में जिले में पंचायत राज चुनाव होने हैं। ऐसे में जिले ने कांग्रेस को झटका लगा हैं। क्योंकि घाटोल पंचायत समिति के वार्ड नंबर एक में हुए उप चुनाव में भाजपा की जीत हुई और बाप पार्टी दूसरे नंबर रही। वहीं गांगड़तलाई के वार्ड 10 में बाप पार्टी की जीत हुई। दोनों ही जगह कांग्रेस तीसरे पायदान पर रही है। घाटोल पंचायत समिति के वार्ड की बात करें तो 1310 वोट भाजपा को और 809 वोट बाप पार्टी के प्रत्याशी को मिले। कांग्रेस को 766 वोट और नोटा पर 36 लोगों ने वोट किया। भाजपा की जीत के बाद जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित पार्टी पदाधिकारियों ने प्रत्याशी कीर्तिश भोई का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इधर गांगड़तलाई के वार्ड की बात करें तो बाप पार्टी की प्रत्याशी शारदा देवी को 78वोट से जीत मिली। शारदा जो 1756 वोट मिले वहीं भाजपा की रायसा देवी को 1678 और कांग्रेस की सुरता देवी को 329 वोट मिले हैं। यहां भी बाप पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। विधायक का रिश्वतकांड भी असर नहीं भाजपा और कांग्रेस हो दोनों में ही उप चुनाव को लेकर एक उम्मीद थी कि बाप पार्टी के विधायक जयकृष्ण पटेल के रिश्वतकांड के बाद क्षेत्र में लोगों का भरोसा पार्टी पर से उठा है ऐसे में वोट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन गांगड़तलाई का वार्ड 10 जो कि विधायक जयकृष्ण पटेल के विधानसभा में ही होने के बाद वहां बाप पार्टी की जीत हुई है। अब स्थिति को देखते हुए दोनों ही दल मुख्य चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे।