डूंगरपुर में पर्यावरण जागरूकता के लिए दौड़:साबेला बाय पास से लक्ष्मण मैदान तक एडीएम, डीएफओ समेत स्कूली बच्चों ने भाग लिया

डूंगरपुर में पर्यावरण जागरूकता के लिए दौड़:साबेला बाय पास से लक्ष्मण मैदान तक एडीएम, डीएफओ समेत स्कूली बच्चों ने भाग लिया
डूंगरपुर में वन विभाग की ओर से बुधवार को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ 'रन फॉर एन्वायरनमेंट' का आयोजन किया गया। साबेला बाय पास से शुरू हुई दौड़ लक्ष्मण मैदान पर जाकर समाप्त हुई। जहां अधिकारियों ने दौड़ में शामिल लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग ने आज 'रन फॉर एन्वायरनमेंट' का आयोजन किया। एडीएम दिनेशचंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ और डीएफओ रंगा स्वामी ने दौड़ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यह दौड़ साबेला बाय पास से शुरू होकर गांधी आश्रम से कलेक्ट्रेट मार्ग होते हुए लक्ष्मण मैदान पहुंच कर समाप्त हुई। दौड़ में वन विभाग, पुलिस प्रशासन, स्काउट गाइड, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी संस्थाएं और कई प्रशासनिक विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रन फॉर एनवायरमेंट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए आमजन को पर्यावरण और पृथ्वी को बचाने के लिए प्रेरित किया।