घड़सीसर के सूने एरिया में मिली मानव खोपड़ी:पत्थर के टुकड़ों पर रखी थी खोपड़ी, एफएसएल टीम कर रही है छानबीन

घड़सीसर के सूने एरिया में मिली मानव खोपड़ी:पत्थर के टुकड़ों पर रखी थी खोपड़ी, एफएसएल टीम कर रही है छानबीन
बीकानेर के घड़सीसर क्षेत्र में एक मानव खोपड़ी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने खोपड़ी के आसपास ही कुछ मांस के टुकड़े भी बरामद किए हैं। अब एफएसएल टीम की जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये खोपड़ी की है। घड़सीसर के एक सूने परिसर में पत्थर के कुछ टुकड़ों पर ये खोपड़ी रखी हुई थी। मानव खोपड़ी देखकर लोगों ने गंगाशहर पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने खोपड़ी और मौके पर मिले मांस के कुछ टुकड़ों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह खोपड़ी थाना क्षेत्र के किसी युवक की हो सकती है। डीएनए जांच और अन्य फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये खोपड़ी किसकी है। अगर ये खोपड़ी इसी क्षेत्र के किसी व्यक्ति की है तो शरीर के शेष हिस्से और हडि्डयां किसकी है? ये भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मामला गंभीर है और हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या का मामला है। फिलहाल शव के अन्य हिस्सों की तलाश भी की जा रही है। ये भी आशंका है कि किसी ने तांत्रिक क्रिया के लिए इस तरह की खोपड़ी लाकर रखी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर पता लगा रही है कि ये खोपड़ी यहां रखी किसने हैं।