करियर क्लैरिटी:PCM से 12वीं के बाद बनाएं ब्रांडिंग, पब्लिक पॉलिसी में करियर; एग्रीकल्चर MBA की ये डिग्री दिलाएगी जॉब

करियर क्लैरिटी:PCM से 12वीं के बाद बनाएं ब्रांडिंग, पब्लिक पॉलिसी में करियर; एग्रीकल्चर MBA की ये डिग्री दिलाएगी जॉब
करियर क्लैरिटी सीजन 2 के एपिसोड 17 में आपका स्वागत है। आज हम दो सवालों के जवाब दे रहे हैं। पहला सवाल है बुलंदशहर से तुषार जिंदल का और दूसरा सवाल है गंजबासौदा मध्यप्रदेश से राज रघुवंशी का। सवाल- मैंने अभी 12वीं PCM से पास किया है। मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या स्ट्रीम चुनु। मुझे BA और BSc दोनों का ही मन है। मैं कन्फ्यूज हूं। जवाब- सीनियर करियर काउंसलर श्वेता खन्ना भंद्राल बताती हैं- सबसे पहले तो ये समझें कि आपको किस फील्ड में इंटरेस्ट है। आपने PCM के साथ 12वीं पास की है। आप मैथ्स के स्टूडेंट हैं तो आप डेटा साइंस और डेटा एनालिटिक्स में बीएस सी कर सकते हैं। आपके पास BA/BBA में ऑप्शन और यदि आपको काउंटिंग और कैलकुलेशन में अच्छे हैं तो आप BSc में ऑप्शन देख सकते हैं सवाल- बीएस सी एग्रीकल्चर कृषि महाविद्यालय गंजबासौदा से किया है। मैं MBA करना चाहता हूं। मैं किन संस्थानों से कर सकता हूं। जवाब- सीनियर करियर काउंसलर डॉ आशीष श्रीवास्तव बताते हैं- MBA में एडमिशन के लिए सबसे पहले आपको CAT यानी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। इसके बाद आप IIM अहमदाबाद से फूड एंड एग्री बिजनेस में MBA कर सकते हैं। आप IIM लखनऊ से एग्री बिजनेस मैनेजमेंट में, नेशनल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर हैदराबाद से डिप्लोमा इन एग्री बिजनेस और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड से एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट में MBA कर सकते हैं। आप IRMA से भी ये कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ स्टेट यूनिवर्सिटी भी MBA करवाती हैं, जैसे पूरे जवाब के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करके वीडियो देखें। सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें सरकारी नौकरियों की खबर के लिए यहां क्लिक करें...