कबड्‌डी: 2.23 करोड़ में गुजरात से जुड़े शाडलोई

कबड्‌डी: 2.23 करोड़ में गुजरात से जुड़े शाडलोई
प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की नीलामी के पहले दिन गुजरात जाएंट्स ने ईरान के मोहम्मदरेजा शाडलोई को 2.23 करोड़ रुपए में खरीदा। वे इस सीजन में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। शाडलोई पिछले सीजन में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रहे थे। वहीं, स्टार रेडर देवांक दलाल को बंगाल वारियर्ज ने 2.20 करोड़ रुपए में अपने साथ शामिल किया। रेड मशीन अर्जुन देशवाल 1.40 करोड़ में तमिल थलाइवाज और डिफेंडर ​योेगेश 1.125 करोड़ रुपए में बेंगलुरु बुल्स का हिस्सा बने। जयपुर पिंक पैंथर्स ने नीतीश कुमार को 1 करोड़ और मंजीत दहिया को 40 लाख रुपए में खरीदा।